विश्व पर्यटन दिवस-2019

world tourism day 2019
प्रश्न-27 सितंबर, 2019 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व पर्यटन दिवस’ मनाया गया। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने इस दिवस को मनाने के लिए किस देश को मेजबान देश चुना है?
(a) नई दिल्ली
(b) दोहा
(c) कोलंबो
(d) बैंकॉक
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 27 सितंबर, 2019 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व पर्यटन दिवस’ (World Tourism Day) मनाया गया।
  • मुख्य विषय (Theme) – ‘‘पर्यटन और रोजगार-सभी के लिए बेहतर भविष्य’’ (Tourism and Jobs-A Better Future for All)।
  • इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) ने इस दिवस को मनाने के लिए नई दिल्ली (भारत) को मेजबान देश चुना है।
  • उद्देश्य –  अंतरराष्ट्रीय समुदाय में पर्यटन और इसके सामाजिक सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्य के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना।
  • उल्लेखनीय है कि विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आगमन वर्ष 1950 में 25 मिलियन से बढ़कर आज लगभग 1.3 बिलियन हो गया है।
  • विश्व के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में पर्यटन उद्योग का 10 प्रतिशत योगदान है।
  • विश्व में प्रत्येक दसवां व्यक्ति पर्यटन उद्योग में कार्य करता है।
  • इस अवसर पर उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार, 2017-18 प्रदान किए।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://wtd.unwto.org/content/wtd-2019-about-world-tourism-day

https://www.thestatesman.com/travel/world-tourism-day-2019-women-participation-in-travel-industry-grows-in-india-1502803410.html

https://www.hindustantimes.com/travel/world-tourism-day-2019-host-country-significance-date-and-theme/story-7knejHlVAsq0Z42kNvPxDL.html

https://www.indiacelebrating.com/events/world-tourism-day/