विश्व के उच्चतम भुगतान पाने वाली महिला एथलीटों की सूची, 2019

प्रश्न-6 अगस्त, 2019 को प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका ‘फोर्ब्स’ द्वारा विश्व के उच्चतम भुगतान पाने वाले महिला एथलीटों की सूची, 2019 जारी की गई। इस सूची में किस भारतीय महिला खिलाड़ी को शामिल किया गया है?
(a) एम.सी. मैरीकॉम
(b) साइना नेहवाल
(c) पी.वी. सिंधु
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 6 अगस्त, 2019 को प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका ‘फोर्ब्स’ द्वारा विश्व के उच्चतम, भुगतान पाने वाली महिला एथलीटों (The Highest Paid Female Athletics) की सूची, 2019 जारी की गई।
  • इस सूची में 15 महिला एथलीट हैं, जिन्होंने 1 जून, 2018 से 1 जून, 2019 के दौरान कम से कम 5 मिलियन डॉलर कमाई।
  • इस सूची में प्रसिद्ध अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स 29.2 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ शीर्ष पर रहीं।
  • इसके पश्चात जापान की नाओमी ओसाका 24.3 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
  • जर्मनी की टेनिस खिलाड़ी एंजेलिक कर्बर (Angelique Kerber) 11.8 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
  • रोमानिया की टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप 10.2 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ चौथी स्थान पर रहीं।
  • अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी स्लोन स्टीफेंस 9.6 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ पांचवीं स्थान पर रहीं।
  • उल्लेखनीय है कि इस सूची में कमाई के मामले में शीर्ष 5 स्थान पाने वाली महिला खिलाड़ी टेनिस से ही संबंधित हैं।
  • इसके अलावा, डेनमार्क की टेनिस खिलाड़ी कैरोलिन वोजनियाकी (7.5 मिलियन डॉलर) 6वें, प्रसिद्ध रूसी टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा (7 मिलियन डॉलर) 7वें स्थान पर रहीं।
  • जबकि प्रसिद्ध अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स 5.9 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ 10वें स्थान पर रहीं।
  • इस वर्ष फोर्ब्स की सूची में भारत की एक ही महिला खिलाड़ी को स्थान प्राप्त हुआ है।
  • प्रसिद्ध भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु 5.5 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ 13वें स्थान पर रहीं।
  • जबकि गत वर्ष वह इस सूची में 8.5 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ 7वें स्थान पर थीं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.forbes.com/sites/kurtbadenhausen/2019/08/06/the-highest-paid-female-athletes-2019-serena-and-osaka-dominate/#2eb5ef672fcc
https://www.livehindustan.com/sports/story-the-highest-paid-female-athletes-2019-pv-sindhu-is-only-indian-serena-and-osaka-dominate-the-list-2678034.html
https://www.indiatoday.in/sports/badminton/story/pv-sindhu-richest-indian-female-athlete-forbes-list-1578112-2019-08-07
https://indianexpress.com/article/sports/serena-williams-naomi-osaka-pv-sindhu-forbes-list-of-best-paid-female-athletes-5884632/