विकीपीडिया के सभी भाषाई संस्करणों पर प्रतिबंध

China blocks Wikipedia

प्रश्न-अप्रैल, 2019 में किस देश में ऑनलाइन विश्वकोष विकीपीडिया के सभी भाषाई संस्करणों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है?
(a) चीन
(b) रूस
(c) तुर्की
(d) ईरान
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • मई, 2019 में विकीमीडिया फाउंडेशन के अनुसार चीन ने ऑनलाइन विश्वकोष विकीपीडिया के सभी भाषाई संस्करणों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
  • यह प्रतिबंध चीन ने अप्रैल माह में लगाया था।
  • लंबे समय से चीन में फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया साइट पर भी प्रतिबंध है।
  • वर्ष 2015 के बाद से विकीपीडिया की चीनी भाषा साइट चीन के ग्रेट फायरवॉल द्वारा प्रतिबंधित है।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में विकीपीडिया की साइट को तुर्की में और इस वर्ष वेनेजुएला में प्रतिबंधित कर दिया गया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
http://time.com/5589439/china-wikipedia-online-censorship/
https://www.bbc.com/news/technology-48269608
https://www.cnbc.com/2019/05/15/china-blocks-wikipedia-in-all-languages.html