वाजिद खान

Wajid Khan

प्रश्न- 1 जून 2020 को वाजिद खान का निधन हो गया। वह थे-
(a) इतिहासकार
(b) पत्रकार
(c) शिक्षक
(d) गायक एवं संगीतकार
उत्तर- (d)
संबंधित तथ्य

  • 1 जून 2020 को बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक एवं संगीतकार वाजिद खान का निधन मुंबई में हुआ। वह 42 वर्ष के थे।
  • वे अपने भाई साजिद के साथ बनाई जोड़ी साजिद-वाजिद के लिए लोकप्रिय थे।
  • उन्होंने वर्ष 1998 में फिल्म प्यार किया तो डरना क्या से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया था।
  • इसके बाद उन्होंने हेलो ब्रदर, गर्व, तेरे नाम, तुमको ना भूल पाएंगे, पार्टनर, दबंग, तथा तेवर इत्यादि फिल्मों में संगीत दिया था।

लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://khabar.ndtv.com/news/bollywood/singer-wajid-khan-died-due-to-kidney-failure-and-coronavirus-sajid-khan-2238426
https://en.wikipedia.org/wiki/Sajid%E2%80%93Wajid