लंदन मैराथन, 2017

London Marathon 2017

प्रश्न-37 वीं लंदन मैराथन के पुरुष वर्ग का खिताब किसने जीता?
(a) इलियुड किपचोंगे
(b) मार्क कोसिू
(c) डेनियल वानजिरू
(d) माइकल शैली
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • वर्जिन मनी (Virgin Money) द्वारा प्रायोजित 37वीं लंदन मैराथन 23 अप्रैल, 2017 को संपन्न हुई।
  • मैराथन के पुरुष वर्ग का खिताब केन्या के डेनियल वानजिरू ने जीता।
  • डेनियल वानजिरू ने 2 घंटे 5 मिनट 48 सेकंड में मैराथन पूरी की।
  • महिला वर्ग का खिताब केन्या की मैरी केटानि ने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए जीता।
  • केटानि ने मैराथन पूरी करने में 2 घंटे 17 मिनट 1 सेकंड का समय लिया।
  • इन्होंने वर्ष 2003 में पाउला रेडक्लिफ द्वारा बनाए गए 2 घंटे 17 मिनट 42 सेकंड के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा।

संबंधित लिंक
http://results-2017.virginmoneylondonmarathon.com/2017/?pid=leaderboard
http://www.bbc.com/sport/athletics/39683756
http://www.telegraph.co.uk/athletics/2017/04/23/london-marathon-2017-watch-live-race-updates-plus-track-friends/