रॉबर्ट मुगाबे

प्रश्न-6 सितंबर, 2019 को रॉबर्ट मुगाबे का निधन हो गया। वह किस देश के पूर्व राष्ट्रपति थे?
(a) युगांडा
(b) रवांडा
(c) जिम्बाब्वे
(d) लाइबेरिया
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 6 सितंबर, 2019 को जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।
  • उन्होंने 37 वर्षों तक जिम्बाब्वे का नेतृत्व किया।
  • वर्ष 1980 में श्वेत अल्पसंख्यक शासन की समाप्ति के बाद उन्होंने देश की सत्ता संभाली थी।
  • वह वर्ष 1980 से 1987 तक जिम्बाब्वे के प्रधानमंत्री रहे।
  • वर्ष 1987 से 2017 तक जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रहे।
  • सैन्य तख्तापलट के कारण उन्हें वर्ष 2017 में अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
  • उनके इस्तीफे के बाद इमर्सन मनंगाग्वा जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति बने।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.bbc.com/news/world-africa-49702703