रूस में आईटीएलयू की स्थापना हेतु मंजूरी

Cabinet approves setting up ISRO Technical Liaison Unit in Russia
प्रश्न-31 जुलाई, 2019 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा रूस के मॉस्को में इसरो तकनीकी संपर्क इकाई (ITLU) की स्थापना हेतु मंजूरी प्रदान की गई। इससे पूर्व अंतरिक्ष विभाग द्वारा इसरो तकनीकी संपर्क इकाई की स्थापना कहां की गई है?
(a) वाशिंगटन, बर्लिन
(b) पेरिस, बैकानूर
(c) वाशिंगटन, पेरिस (d) वाशिंगटन, बैकानूर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 31 जुलाई, 2019 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा रूस के मॉस्को में इसरो तकनीकी संपर्क इकाई (ITLU-ISRO Technical Liaison Unit) की स्थापना हेतु मंजूरी प्रदान की गई।
  • मॉस्को में स्थापित की जाने वाली इस इकाई में वेतन, कार्यालय व्यय, किराया, करों आदि मद में प्रतिवर्ष औसतन लगभग 150 करोड़ रुपये का व्यय अनुमानित है।
  • इसरो तकनीकी संपर्क इकाई इसरो के कार्यक्रम संबंधी (Programmatic) लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु विविध मामलों पर रूस और पड़ोसी देशों के साथ समय-समय पर हस्तक्षेप हेतु प्रभावी तकनीकी समन्वय को सक्षम बनाएगी।
  • इसरो आईटीएलयू में संपर्क अधिकारी की नियुक्ति करेगा।
  • यह संपर्क अधिकारी अनुसंधान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में होने वाले घटनाक्रमों के विषय में तकनीकी जानकारियां और  संबंधित देशों के अनुसंधानकर्ताओें, सरकारी एजेंसियों और उद्योगों के साथ हुई बैठकों में प्राप्त ब्यौरे को उपलब्ध कराएगा।
  • मॉस्को स्थित इसरो तकनीकी संपर्क इकाई कार्यालय का प्रबंधन इसरो से प्रतिनियुक्ति काउंसलर (अंतरिक्ष) के रूप में नामित किए गए वैज्ञानिक/इंजीनियर द्वारा किया जाएगा, जिसे स्थानीय स्तर पर नियुक्त कर्मचारियों द्वारा सहयोग प्राप्त होगा।
  • इस प्रक्रिया को मंजूरी की तिथि से 6 महीने के भीतर पूरा करने की योजना है।
  • उल्लेखनीय है कि रूस के साथ भागीदारी की यह योजना 15 अगस्त; 2022 को गगनयान मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की सफलता के दृष्टिगत की गई है।
  • अंतरिक्ष विभाग ने इससे पूर्व वाशिंगटन (अमेरिका) और पेरिस (फ्रांस) में इसरो तकनीकी संपर्क इकाई (ITLU) की स्थापना की है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/article/pti-stories/cabinet-approves-setting-up-isro-technical-liaison-unit-in-russia-119073101205_1.html

http://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1580829