राष्ट्रीय युवा दिवस

National Youth Day

प्रश्न-12 जनवरी, 2018 को देश भर में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाया गया। केंद्र सरकार ने इस दिवस को मनाने की घोषणा कब की थी?
(a) वर्ष 1986
(b) वर्ष 1984
(c) वर्ष 1989
(d) वर्ष 2001
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 12 जनवरी, 2018 को देश भर में 34वां ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ (National Youth Day) मनाया गया।
  • उल्लेखनीय है कि यह दिवस समाज सुधारक, दार्शनिक और सुप्रसिद्ध विचारक स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
  • 12 जनवरी, 2018 को स्वामी विवेकानंद की 155वीं जयंती मनाई गई।
  • केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 1984 में इस दिवस को मनाने की घोषणा की गई थी।
  • जिसके पश्चात वर्ष 1985 से स्वामी विवेकानंद की जयंती को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाया जाने लगा।
  • स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 को कोलकाता में हुआ था।
  • इनका वास्तविक नाम नरेंद्रनाथ दत्त था।
  • 11 सितंबर, 1893 को उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था।
  • उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना बेलूर मठ, पश्चिम बंगाल में की थी।
  • इनके गुरू का नाम रामकृष्ण परमहंस था।
  • 4 जुलाई, 1902 में स्वामी विवेकानंद का निधन हो गया था।

संबंधित लिंक
http://bit.ly/2D6HaUd
http://www.ddinews.gov.in/people/national-youth-day-being-celebrated-today