राष्ट्रीय घरेलू श्रमिक नीति

प्रश्न-निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा सही सुमेलित नहीं है?
(a) राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना-ग्रामीण विकास मंत्रालय
(b) राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना-ग्रामीण विकास मंत्रालय
(c) जननी सुरक्षा योजना-ग्रामीण विकास मंत्रालय
(d) आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 7 जनवरी, 2019 को श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष कुमार गंगवार ने लोक सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि मंत्रालय द्वारा ‘राष्ट्रीय घरेलू श्रमिक नीति’ का मसौदा तैयार किया जा रहा है।
  • मुख्य विशेषताएं
  • घरेलू श्रमिकों को मौजूदा विधायनों में शामिल किया जाएगा।
  • घरेलू श्रमिकों को असंगठित श्रमिकों के रूप में पंजीकरण का, अपना संगठन/संघ बनाने का, न्यूतम मजदूरी एवं सामाजिक सुरक्षा तक पहुंच का और अपना कौशल विकास का अधिकार होगा।
  • घरेलू श्रमिकों को दुर्व्यवहार एवं शोषण से संरक्षण प्राप्त होगा और उन्हें शिकायत निवारण हेतु न्यायालयों/न्यायाधिकारणों तक पहुंच प्राप्त होगी।
  • घरेलू श्रमिकों हेतु शिकायत निवारण तंत्र और निजी नियोजन एजेंसियों के विनियमन हेतु तंत्र की स्थापना की जाएगी।
  • अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
  • राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण संगठन (NSSO) के आंकड़ों (2011-12) के अनुसार 39 लाख लोग घरेलू श्रमिक के रूप में नियोजित हैं जिसमें से 26 लाख महिलाएं हैं।
  • भारत सरकार द्वारा असंगठित श्रमिक सामाजिक सुरक्षा अधिनियम, 2018 का कार्यान्वयन किया जा रहा है।
  • अधिनियम के तहत घरेलू श्रमिकों समेत असंगठित श्रमिकों को वृद्धावस्था संरक्षण, स्वास्थ्य एवं मातृत्व लाभ, जीवन एवं दिव्यांगता आच्छादन से संबंधित सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है।
  • केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना (ग्रामीण विकास मंत्रालय), राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना (ग्रामीण विकास मंत्रालय), जननी सुरक्षा येाजना (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय) और आयुष्मान भारत (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय) का कर्यान्वयन किया जा रहा है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=187222