मोबाइल ऐप्लिकेशन-मेघदूत

New mobile app launched to assist farmers
प्रश्न-2 अगस्त, 2019 को पृथ्वी विज्ञान और कृषि मंत्रालय ने एक मोबाइल ऐप्लिकेशन ‘मेघदूत’ लांच किया। प्रारंभ में इस ऐप्लिकेशन के माध्यम से यह सेवा देश के कितने जिलों में उपलब्ध होगी?
(a) 110
(b) 125
(c) 150
(d) 160
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 2 अगस्त, 2019 को पृथ्वी विज्ञान और कृषि मंत्रालय ने एक मोबाइल ऐप्लिकेशन लांच किया।
  • इस मोबाइल ऐप्लिकेशन का नाम ‘मेघदूत’ (Meghdoot) है।
  • यह ऐप्लिकेशन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के विशेषज्ञों द्वारा विकसित किया गया है।
  • यह ऐप्लिकेशन किसानों को स्थानीय भाषा में स्थान और फसल तथा पशुधन-विशिष्ट मौसम आधारित कृषि सलाह प्रदान करेगा।
  • प्रारंभ में यह सेवा देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित 150 जिलों में उपलब्ध होगी।
  • बाद में अगले एक वर्ष में इस सेवा का विस्तार चरणबद्ध तरीके से देश के बाकी हिस्सों में किया जाएगा।
  • मंत्रालय तापमान, वर्षा, आर्द्रता और हवा की गति एवं दिशा से संबंधित पुर्वानुमान की जानकारी किसानों को प्रदान करेंगे।
  • यह जानकारी सप्ताह में दो बार मंगलवार और शुक्रवार को अपडेट की जाएगी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindubusinessline.com/news/science/new-mobile-app-launched-to-assist-farmers/article28796636.ece#

https://www.vigyanprasar.gov.in/isw/New-mobile-app-launched-to-assist-farmers.html