मेडागास्कर में उष्णकटिबंधीय चक्रवात

Tropical cyclone Ava Over Madagascar

प्रश्न-हाल ही में हिंद महासागर स्थित अफ्रीकी देश मेडागास्कर में कौन-से उष्णकटिबंधीय चक्रवात ने दस्तक दिया?
(a)  एवान (Evan)
(b) इयान (Ian)
(c)  एवा (Ava)
(d) जेवियर (Xavier)
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • जनवरी, 2018 के प्रथम सप्ताह में मेडागास्कर उष्णकटिबंधीय चक्रवात (Tropical Cyclone) से प्रभावित हुआ।
  • ध्यातव्य है कि इससे पूर्व वर्ष 2017 के भी पूर्वार्द्ध (मार्च) में मेडागास्कर चक्रवाती तूफान ‘एनोवो’ (Enawo) से पीड़ित हुआ था।
  • जिसमें 78 लोगों की जान गई थी।
  • मेडागास्कर में प्रायः चक्रवाती तूफान आते रहते हैं।
  • हालिया चक्रवात ‘एवा’ 5 जनवरी, 2018 की सुबह मेडागास्कर के पूर्वी तट से टकराया।
  • चक्रवात की वजह से 29 लोगों की जान गई और 17 हजार से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा।
  • 80,0000 से अधिक लोग इस चक्रवात की जद में आए जबकि 22 लोग लापता हो गए।
  • चक्रवात राजधानी अंतानानारिवो और बंदरगाह शहर टोमासीना और पूर्वी शहर तामाताव में तीव्र बाढ़ का कारण बना।

संबंधित लिंक
https://www.nasa.gov/feature/goddard/2018/ava-southern-indian-ocean
https://reliefweb.int/disaster/tc-2018-000001-mdg