माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली अफ्रीकी अश्वेत महिला

mount everest

प्रश्न-मई, 2019 में माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह कर दक्षिण अफ्रीका की कौन पर्वतारोही पहली अश्वेत महिला पर्वतारोही बनीं?
(a) जायरा खुमेलो
(b) सराय खुमालो
(c) एंजेला बसेट
(d) बॉबी बाकर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 16 मई, 2019 को दक्षिण अफ्रीका की महिला पर्वतारोही सराय खुमालो ने माउंट एवरेस्ट (ऊंचाई 8848 मीटर) की चोटी को सफलतापूर्वक फतह किया।
  • वह इस चोटी को फतह करने वाली पहली अश्वेत अफ्रीकी महिला हैं।
  • उन्होंने माउंट एवरेस्ट की चोटी को अपने चौथे प्रयास में फतह किया है।
  • खुमालो ने वर्ष 2014 में पहली बार इस चोटी को फतह करने का प्रयास किया था किन्तु हिमस्खलन के कारण वह सफल नहीं हो सकीं।
  • इससे पूर्व वह अफ्रीका में माउंट किलिमंजारों, अर्जेंटीना में एकांकागुआ और रूस में स्थित माउंट एल्ब्रुश पर्वत को फतह कर चुकीं हैं।
  • जापान की जुंको तबेई पहली महिला थीं। जिन्होंने एवरेस्ट की चोटी को सफलता पूर्वक फतह किया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.sport24.co.za/OtherSport/International/south-african-woman-makes-landmark-everest-summit-20190516
https://www.msn.com/en-xl/africa/africa-top-stories/saray-khumalo-becomes-first-black-african-woman-to-summit-everest/ar-AABr9lz?li=BBQbhAJ
https://www.news18.com/news/world/business-executive-becomes-first-black-african-woman-to-summit-everest-2143867.html