मनोहर पर्रिकर

Manohar Parrikar

प्रश्न-17 मार्च, 2019 को गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया। इनसे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए?
(i) वह चार बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे।
(ii) वह वर्ष 2014-2017 तक केंद्रीय रक्षा मंत्री रहे
(iii) वह अस्थमा रोग से ग्रसित थे।
(iv) वह देश के किसी राज्य के पहले मुख्यमंत्री थे जिन्होंने आईआईटी से स्नातक किया था।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से/सा कथन सही है?
(a) केवल (i), (ii) एवं (iii)
(b) केवल (ii) एवं (iv)
(c) केवल (i), (ii) एवं (iv)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 17 मार्च, 2019 को गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे।
  • उनका जन्म 13 दिसंबर, 1955 को मापुसा, गोवा (तत्कालीन पुर्तगीज इंडिया) में हुआ था।
  • वह चार बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे।
  • वर्ष 2014-2017 तक वह केंद्रीय रक्षा मंत्री रहे।
  • वह पैनक्रियाटिक कैंसर से ग्रसित थे।
  • वह देश के किसी राज्य के पहले मुख्यमंत्री थे जिन्होंने आईआईटी से स्नातक किया था।
  • वह आईआईटी, बांबे से मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग में स्नातक थे।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindu.com/news/national/other-states/goa-chief-minister-manohar-parrikar-passes-away/article26561255.ece
https://indianexpress.com/article/india/goa-chief-minister-manohar-parrikar-dead-5629833/