भारत-म्यांमार संयुक्त अभियान

प्रश्न-फरवरी और मार्च, 2019 में पूर्वी सीमा पर किस आतंकी संगठन के आतंकी शिविरों को नष्ट करने के लिए भारतीय सेना और म्यांमार की सेना ने संयुक्त अभियान चलाया?
(a) कचिन इंडिपेंडेंट आर्मी
(b) अराकान आर्मी
(c) नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस आर्मी
(d) तांग नेशनल लिबरेशन आर्मी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 17 फरवरी, 2019 और 2 मार्च, 2019 को पूर्वी सीमा पर आतंकवादी शिविरों को नष्ट करने के लिए भारतीय सेना ने म्यांमार की सेना के साथ एक संयुक्त अभियान चलाया।
  • यह अभियान सेना ने कलादान परियोजना पर इन आंतकी शिविरों में रह रहे आतंकवादियों द्वारा संभावित खतरा उत्पन्न करने के मद्देनजर चलाया गया।
  • इस परियोजना का उद्देश्य कोलकाता को समुद्र मार्ग के माध्यम से म्यांमार के सितवे को जोड़ना है।
  • इस संयुक्त अभियान में दोनों देशों की सेनाओं ने चीन समर्थित आतंकवादी संगठन अराकान आर्मी के 10-12 आतंकवादी शिविरों को नष्ट कर दिया।
  • यह शिविर म्यांमार सीमा पर राखीन राज्य में स्थित थे।
  • यह परियोजना 2020 तक पूरा होने की संभावना है।
  • उल्लेखनीय है कि चीन द्वारा समर्थित कचिन इंडिपेंडेंट आर्मी के साथ अराकान आर्मी विद्रोह समूहों के गठबंधन का हिस्सा है जिसे उत्तरी गठबंधन (North Alliance) कहा जाता है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindu.com/news/national/myanmar-india-raze-12-camps-of-insurgents/article26549009.ece
https://indianexpress.com/article/india/india-myanmar-joint-operation-destroys-militant-camps-eastern-border-5629147/
https://www.indiatoday.in/india/story/while-india-was-glued-to-balakot-airstrike-army-carried-out-mega-strikes-along-myanmar-border-1478637-2019-03-15