भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण

Archaeological Survey of India

प्रश्न-वर्ष 2018 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने कितने स्मारकों को राष्ट्रीय महत्व के स्मारक के तौर पर घोषित किया?
(a) 11
(b) 10
(c) 8
(d) 6
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • दिसंबर, 2018 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 6 स्मारकों को राष्ट्रीय महत्व के स्मारक के रूप में घोषित किया है।
  • इसकी जानकारी 24 दिसंबर, 2018 को संस्कृति मंत्रालय ने संसद में एक प्रश्न के उत्तर में दिया।
  • वर्ष 2018 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने कुल 6 स्मारकों को राष्ट्रीय महत्व के स्मारक के रूप में घोषित किया है, जो निम्न हैं-


(1) पुरानी उच्च न्यायालय की इमारत नागपुर, (महाराष्ट्र)
(2) आगा खां की हवेली, आगरा, (उ.प्र)
(3) हाथी खाना की हवेली, आगरा, (उ.प्र.)
(4) नीम राना बाउरी, अलवर, (राजस्थान)
(5) रानीपुर झारिल में मंदिरों का समूह, बोलनगीर, (ओडिशा)
(6) विष्णु मंदिर, कोतली (Kotali), पिथौरागढ़ (उत्तराखंड)

  • उल्लेखनीय है कि इन स्मारकों को सम्मिलित करने के पश्चात देश में राष्ट्रीय महत्व के संरक्षित स्मारकों की संख्या 3693 हो गई है।
  • संरक्षित स्मारक के शीर्ष तीन राज्य क्रमशः उत्तर प्रदेश (745), कर्नाटक (506) और तमिलनाडु (413) हैं।

लेखक-रमेश चन्द

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindu.com/news/national/asi-declared-6-monuments-of-national-importance-in-2018/article25874815.ece
https://timesofindia.indiatimes.com/city/bengaluru/with-506-monuments-karnataka-leads-south-india-in-asi-list/articleshow/67355800.cms