ब्रेक्जिट प्रस्ताव

MPs vote to reject no-deal Brexit

प्रश्न-13 मार्च, 2019 को किस देश की संसद में बिना किसी स्पष्ट समझौते के ब्रेक्जिट से संबंधित प्रस्ताव दूसरी बार खारिज हो गया?
(a) फ्रांस
(b) जर्मनी
(c) ब्रिटेन
(d) आयरलैंड
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 13 मार्च, 2019 को ब्रिटेन की संसद में बिना किसी स्पष्ट समझौते के ब्रेक्जिट से संबंधित प्रस्ताव खारिज हो गया।
  • ब्रेक्जिट से संबंधित प्रस्ताव ब्रिटेन की संसद में दूसरी बार खारिज हुआ है।
  • यह प्रस्ताव पहली बार 308 की तुलना में 312 वोटों से खारिज हुआ।
  • इसके बाद पुनः संशोधित प्रस्ताव पर हुए मतदान में ब्रेक्जिट प्रस्ताव 278 वोटों की तुलना में 321 वोटों से खारिज कर दिया गया है।
  • इससे ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने की निर्धारित समय सीमा आगे बढ़ सकती है।
  • यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर निकलने की निर्धारित समय सीमा 29 मार्च है।
  • उल्लेखनीय है कि ब्रेक्जिट संबंधी प्रस्ताव संसद में कंजर्वेटिव सांसद डेनियन ग्रीन ने पेश किया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.bbc.com/news/uk-politics-47562995
https://www.parliament.uk/business/news/2019/march/prime-ministers-questions-13-march-2019-/