बोल्ड कुरुक्षेत्र सैन्य अभ्यास-2019

प्रश्न-हाल ही में किन देशों के मध्य बोल्ड कुरूक्षेत्र-2019 सैन्य अभ्यास संपन्न हुआ?
(a) भारत-ऑस्ट्रेलिया
(b) भारत-मॉरिशस
(c) भारत-सिंगापुर
(d) भारत-वियतनाम
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 8-11 अप्रैल, 2019 के मध्य भारत और सिंगापुर के बीच बोल्ड कुरूक्षेत्र-2019 संयुक्त सैन्य अभ्यास के 12वें संस्करण।
  • इस सैन्य अभ्यास का सफल आयोजन झांसी (उ.प्र.) के बबीना मिलिट्री स्टेशन में हुआ।
  • इस सैन्य अभ्यास में भारतीय सैन्य दल का प्रतिनिधित्व कर्नल एस.पी. सिंह तथा सिंगापुर के सैन्य दल का प्रतिनिधित्व लेफ्टिनेंट कर्नल टोंग चोंग कियात ने किया।
  • इस सैन्य अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के मध्य सैन्य प्रौद्योगिकियों तथा समुद्र सुरक्षा को मजबूत करना एवं आतंकवाद के विरूद्ध लड़ाई को मजबूती प्रदान करना था।
  • उल्लेखनीय है कि सिंगापुर ने वर्ष 2003 में सैन्य सहयोग बढ़ाने, संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण आयोजन करने, सैन्य प्रौद्योगिकी विकसित करने व समुद्री सुरक्षा हासिल करने पर एक द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किया था।
  • तत्पश्चात 29 नवंबर, 2017 को भारतीय सेना और सिंगापुर सशस्त्र बलों के बीच मौजूदा रक्षा संबंधों को मजबूत करने हेतु संशोधित रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर हुआ।

गजेंद्र प्रताप

संबंधित लिंक भी देखें…

http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=189702

http://www.uniindia.com/~/armies-of-india-and-singapore-conclude-exercise-bold-kurukshetra-in-jhansi/India/news/1560476.html