प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार, 2016

Prime Minister’s Shram Award for 2016

प्रश्न-25 जनवरी, 2018 को केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2016 के लिए प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कारों की घोषणा की गई। इस पुरस्कार से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.प्रधानमंत्री कार्यालय (PMD) प्रतिवर्ष प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कारों की घोषणा करता है।
2.ये पुरस्कार विभागीय उपक्रमों, केंद्रों और राज्य सरकारों के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों तथा निजी क्षेत्रों की इकाइयों में कार्यरत 50 श्रमिकों को प्रदान किए जाएंगे।
3.इन पुरस्कारों हेतु चयन उन्हीं उपक्रमों से किया जाता है जिनमें 500 या उससे ज्यादा श्रमिक कार्यरत हों।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से/सा कथन सही है/हैं?
(a) केवल (2) एवं (3)
(b) केवल (1) एवं (3)
(c) केवल (1) एवं (2)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 25 जनवरी, 2018 को केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2016 के लिए प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कारों की घोषणा की गई।
  • श्रम और रोजगार मंत्रालय प्रतिवर्ष प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कारों की घोषणा करता है।
  • ये पुरस्कार विभागीय उपक्रमों, केंद्र और राज्य सरकारों के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों तथा निजी क्षेत्र की इकाइयों में कार्यरत 50 श्रमिकों को प्रदान किया जाएगा।
  • इन पुरस्कारों हेतु चयन उन्हीं उपक्रमों से किया जाता है जिनमें 500 या उससे ज्यादा श्रमिक कार्यरत हों।
  • हालांकि इस वर्ष प्रदान किए जाने वाले श्रम पुरस्कारों की कुल संख्या 32 है, जो कि 3 महिलाओं सहित कुल 50 श्रमिकों को दिए जाएंगे।
  • इनमें सार्वजनिक क्षेत्र के 34 श्रमिक और निजी क्षेत्र के 16 श्रमिक शामिल हैं।
  • श्रम पुरस्कार चार श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं।
  • इनमें ‘श्रम रत्न पुरस्कार’, ‘श्रम भूषण पुरस्कार’, ‘श्रम वीर/वीरांगना’ और ‘श्रम श्री/श्रमदेवी पुरस्कार’ शामिल हैं।
  • इस वर्ष प्रतिष्ठित श्रम रत्न पुरस्कार के लिए किसी भी नामांकन को उपयुक्त नहीं पाया गया।
  • सेल, भेल और टाटा स्टील लिमिटेड के 12 श्रमिकों को श्रम भूषण पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
  • जिसके अंतर्गत एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक सनद दिया जाता है।
  • नेवल डॉकयार्ड, आयुध फैक्ट्री, राष्ट्रीय इस्पात निगम, टाटा स्टील, हिन्डालको इंडस्ट्रीज, पारादीप फॉस्फेड्स लि. और ब्रह्मोस एयरोस्पेस के 18 श्रमिक ‘श्रम वीर/श्रम वीरांगना’ पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
  • जिसके अंतर्गत 60 हजार रुपये नकद और एक सनद प्रदान किया जाएगा।
  • सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, नेवल शिप रिपेयर यार्ड, टाटा मोटर्स, सूरत लिग्नाइट पॉवर प्लांट, लार्सन एंड टुब्रो इत्यादि के 20 श्रमिकों को श्रम श्री/श्रमदेवी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
  • जिसके अंतर्गत 40 हजार रुपये नकद और एक सनद प्रदान किया जाएगा।

संबंधित लिंक
http://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1517739