प्रथम नार्थ इंडियन साइंस कांग्रेस-2018

1st North Indian Science Congress NISC - 2018

प्रश्न-हाल ही में प्रथम नार्थ इंडियन कांग्रेस-2018 का आयोजन कहां किया गया?
(a) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में
(b) बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में
(c) रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी में
(d) अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ में
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 10-11 जनवरी, 2018 के मध्य प्रथम नार्थ इंडियन साइंस कांग्रेस, 2018 का आयोजन बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में किया गया।
  • ज्ञातव्य है इसका आयोजन इस विश्वविद्यालय के 22वें स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ।
  • इस कांग्रेस का मुख्य विषय- टिकाऊ भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी (Science and Technology for Sustainable Future)।
  • इसमें वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों, छात्रों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं ने भागीदारी की।
  • इससे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भाग लिया और संबोधित किया।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में बॉटेनिकल गार्डेन हेतु एक करोड़ रुपये और बुद्ध योग केंद्र हेतु 25 लाख रुपये देने की घोषणा की।
  • इसके अलावा उन्होंने जैव प्रौद्योगिकी ब्लॉक एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन का लोकार्पण किया तथा विश्वविद्यालय की स्मारिका का भी विमोचन किया।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिकों को सम्मानित भी किया।

संबंधित लिंक
http://www.bbau.ac.in/Conference/NISC2018.pdf
http://information.up.nic.in/View_Hindinews.aspx?id=902