पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार

Former Indian Navy chief Sushil Kumar dies
प्रश्न-27 नवंबर, 2019 को पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार का निधन हो गया। वह कब-से-कब तक भारतीय नौसेना के प्रमुख रहे?
(a) वर्ष 1996 से 1998
(b) वर्ष 1998 से 2001
(c) वर्ष 2002 से 2004
(d) वर्ष 2003 से 2005
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 27 नवंबर, 2019 को पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार का 79 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।
  • वह वर्ष 1998-2001 के मध्य भारतीय नौसेना के प्रमुख थे।
  • उन्होंने वर्ष 1965 व वर्ष 1971 में पाकिस्तान के विरुद्ध हुए युद्ध में भाग लिया था।
  • वे वर्ष, 1961 में गोवा मुक्ति संग्राम में भी शामिल रहे।
  • उनके युद्ध कौशल को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल तथा उत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/Pressreleaseshare.aspx?PRID=1594325

https://www.thehindu.com/news/national/former-navy-chief-admiral-sushil-kumar-dead/article30103244.ece