पूर्वोत्तर राज्यों में जापानी निवेश कार्यक्रम

प्रश्न-हाल ही में जापान ने भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में विभिन्न परियोजनाओं हेतु करोड़-रुपये के निवेश की घोषणा की।
(a) लगभग 13,000 करोड़ रुपये
(b) 20,000 करोड़ रुपये
(c) 22,000 करोड़ रुपये
(d) 25,000 करोड़ रुपये
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • जून, 2019 में जापान सरकार ने भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में विभिन्न परियोजनाओं हेतु लगभग 13,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा किया।
  • परियोजनाएं
  • कुछ महत्वपूर्ण परियोजनाएं जिनमें जापान सहयोग करेगा उनमें शामिल हैं-
  • असम में गुवाहाटी जलापूर्ति परियोजना और गुवाहाटी सीवेज परियोजना, असम, और मेघालय में विस्तृत पूर्वोत्तर सड़क नेटवर्क कनेक्टिविटी सुधार परियोजना, मेघालय में पूर्वोत्तर नेटवर्क कनेक्टिविटी सुधार परियोजना, सिक्किम में जैव-विविधता संरक्षण और वन प्रबंधन परियोजना, त्रिपुरा में सतत वन प्रबंधन परियोजना, मिजोरम में सतत कृषि व सिंचाई हेतु तकनीकी सहयोग परियोजना तथा नगालैंड में वन प्रबंधन परियोजना इत्यादि।
  • ध्यातव्य है कि जापान पूर्वोत्तर क्षेत्र में पिछले तीन चार वर्षों से विकास और परिवर्तन हेतु योगदान कर रहा है।
  • सहयोग के नए क्षेत्र
  • ध्यातव्य है कि मौजूदा सरकार के पिछले कार्यकाल में नब्बे वर्ष पुराने ‘इंडियन फॉरेस्ट एक्ट ऑफ, 1919’ में संशोधन किया गया था।
  • जिससे कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में उगने वाले बांस को विस्तृत क्षेत्र में लाया जा सके।
  • इस प्रकार भारत-जापान के बीच सहयोग से संबंधित एक अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र यह भी है।
  • भारत से बांस का निर्यात 0.55 मिलियन डॉलर (2017-18) था।
  • जबकि अप्रैल-सितंबर, 2018 में 0.42 मिलियन डॉलर मूल्य का बांस निर्यात किया गया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=190376