प्रश्न-भारत में हाल ही में एलिजा (Enzyme-linked immune sorbent assay) किट्स जारी किया गया। यह किट्स ग्लैंडर्स रोग के साथ अन्य किस रोग की जांच के लिए उपयुक्त है?
(a) गोनेरिया
(b) एच.आई.वी.
(c) घोड़ों के संक्रामक खून की कमी रोग हेतु
(d) ल्यूकीमिया
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 9 जनवरी, 2019 को केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने Recombinant Enzyme-Linked Immune Sorbent Assay (ELISA) किट्स जारी किया।
- इनमें से एक ग्लैंडर्स रोग के लिए और दूसरी घोड़ों के संक्रामक खून की कमी रोग की जांच से संबंधित है।
- ये दोनों रोग भारत में अधिसूचनीय रोग हैं और देश में इनके नियंत्रण एवं उन्मूलन के लिए विशेष नैदानिकी की आवश्यकता है।
- ग्लैंडर्स रोग घोड़ों, गधों एवं खच्चरों सहित समस्त अश्व प्रजाति का एक घातक संक्रामक एवं अधिसूचनीय रोग है।
- यह रोग बर्खोल्डेरिया मैलाई (Burkholderia Mallei) नामक जीवाणु (Becteria) के संक्रमण से फैलता है।
- इस जीवाणु को एक सक्षम जैविक हथियार माना जाता है और इसे (Tier-I Select Agent) की श्रेणी में रखा गया है।
- एलिजा किट को भारत तथा OIE Reference Laboratory, जर्मनी ने वैधानिकता प्रदान की है।
- इस प्रौद्योगिकी को DADF से मंजूरी के बाद आठ राज्यों में स्थित प्रयोगशालाओं को हस्तांतरित किया गया है।
- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस एलिजा किट के व्यावसायिक प्रयोग की व्यापक संभावनाएं हैं।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=187374