पराली प्रबंधन पर राष्ट्रीय किसान सम्मेलन, 2019

प्रश्न-9 सितंबर, 2019 को पराली प्रबंधन पर राष्ट्रीय किसान सम्मेलन कहां आयोजित हुआ?
(a) नई दिल्ली
(b) मोहाली
(c) चंडीगढ़
(d) जालंधर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 9 सितंबर, 2019 को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा पराली प्रबंधन पर राष्ट्रीय किसान सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
  • इस सम्मेलन का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के सहयोग से किया गया था।
  • इस सम्मेलन के दौरान पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के 20 किसानों को चिन्हित कृषि यंत्रों का उपयोग कर फसल अवशेषों के प्रबंधन में बहुमूल्य योगदान देने, साथ ही साथ अपने गांव के अन्य किसानों को फसल अवशेषों का मौके पर ही प्रबंधन कर उन्हें पराली न जलाने को प्रेरित करने के लिए सम्मानित किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि डॉ. नागेश सिंह की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार प्राप्त समिति की रिपोर्ट के अनुसार, पराली जलाने की घटनाओं में वर्ष 2018 में वर्ष 2017 एवं 2016 के मुकाबले क्रमशः 15% और 41% की कमी आई है।
  • इस अवसर पर किसानों द्वारा 50 किमी. के दायरे में स्थित सीएचसी की कस्टम हायरिंग सेवाओं का लाभ उठाने के लिए एक बहुभाषी मोबाइल प ‘सीएचसी फार्म मशीनरी’ की भी शुरुआत की गई।
  • यह प किसानों को उनके इलाके की कस्टम हायरिंग सेवाओं से संपर्क कराएगा।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1584549