परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत ने स्थापित किया कीर्तिमान

प्रश्न-हाल ही किस भारतीय ने स्वदेश निर्मित परमाणु ऊर्जा इकाई ने 941दिन तक बिना रुके और लगातार काम करते रहने का कीर्तिमान स्थापित किया है?
(a) कैगा (Unit-1)
(b) काकरापार
(c) कुडनकुलम
(d) कलपक्कम
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 10 दिसंबर, 2018 को कर्नाटक स्थित कैगा-1 परमाणु ऊर्जा इकाई ने 941 दिन तक बिना रुके और लगातार काम करते रहने का कीर्तिमान स्थापित किया है।
  • गौरतलब है, कि इस तरह का रिकॉर्ड इससे पहले U K के हेशम-2 में इकाई-8 ने स्थापित किया था, जिसने लगातार 940 दिन तक काम किया था।
  • वर्ष 2000 से कार्यरत कैगा परमाणु ऊर्जा संयंत्र, कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के कैगा नामक स्थान पर काली नदी के किनारे स्थित है। इसका संचालन भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड के द्वारा किया जाता है।
  • उल्लेखनीय है, कि भारत के नाभिकीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का श्रेय डॉ. होमी जहांगीर भाभा को दिया जाता है।
  • वर्तमान में भारत के गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में परमाणु बिजली केंद्र हैं। ये केंद्र, भारत सरकार के अधीन हैं।
  • वर्तमान में परमाणु विद्युत ऊर्जा की कुल स्थापित क्षमता 6780 मेगावॉट है।
  • ध्यातव्य है, कि वर्ष 1983 में गठित परमाणु ऊर्जा विनियामक बोर्ड (एईआरबी) भारत में परमाणु ऊर्जा के लिए नियामक संस्था है।

लेखक-धीरेंद्र त्रिपाठी

संबंधित लिंक…

http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/PIB%20DAE%20ACHIVEMENTS%20CDR.pdf