न्यायमूर्ति विक्रमनाथ

प्रश्न-10 अप्रैल, 2019 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति विक्रमनाथ को किस उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया?
(a) तेलंगाना उच्च न्यायालय
(b) आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय
(c) उत्तराखंड उच्च न्यायालय
(d) मद्रास उच्च न्यायालय
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 10 अप्रैल, 2019 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति विक्रमनाथ को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
  • न्यायमूर्ति विक्रमनाथ आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के प्रथम स्थायी मुख्य न्यायाधीश होंगे।
  • वह इस पद पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सी. प्रवीण कुमार का स्थान ग्रहण करेंगे।
  • ध्यातव्य है कि 1 जनवरी, 2019 को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के अस्तित्व में आने के पश्चात न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार प्रथम मुख्य न्यायाधीश बने थे।
  • इस पद पर विक्रमनाथ को नियुक्त करने की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता में गठित सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने की।
  • आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय 26 दिसंबर, 2018 के राष्ट्रपति आदेश से 1 जनवरी, 2019 को अस्तित्व में आया।
  • इसकी मुख्य पीठ अमरावती में है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

https://www.thehindu.com/news/national/andhra-pradesh/vikram-nath-is-new-chief-justice-of-ap-high-court/article26799966.ece

https://www.business-standard.com/article/news-ani/vikram-nath-appointed-as-first-chief-justice-of-new-andhra-pradesh-high-court-119041000889_1.html