नेशनल बुक ट्रस्ट के नए अध्यक्ष

NBT appoints Govind Prasad Sharma as Chairman

प्रश्न-27 फरवरी, 2019 को किसने नेशनल बुक ट्रस्ट के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया?
(a) बलदेव शर्मा
(b) गोविंद प्रसाद शर्मा
(c) अतुल माहेश्वरी
(d) सच्चिदानंद सिंह
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 27 फरवरी, 2019 को प्रसिद्ध शिक्षाविद् और लेखक गोविंद प्रसाद शर्मा ने नेशनल बुक ट्रस्ट (राष्ट्रीय पुस्तक न्यास) के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया।
  • उन्होंने इस पद पर बलदेव शर्मा का स्थान ग्रहण किया।
  • गोविंद प्रसाद शर्मा मध्य प्रदेश में सरकारी पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य, उच्च शिक्षा के अतिरिक्त निदेशक (ग्वालियर चंबल संभाग), मध्य प्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी के निदेशक और मध्य प्रदेश सेकेंडरी शिक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे हैं।
  • नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) उच्चतर शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन कार्यरत एक स्वायत्त संस्थान है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1957 में हुई थी।
  • एनबीटी का उद्देश्य अंग्रेजी, हिन्दी तथा अन्य भारतीय भाषाओं में उच्च कोटि के साहित्य का प्रकाशन और पुस्तकों के कोन्नयन को प्रोत्साहित करना तथा ऐसे साहित्य लोगों को उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाना है।

लेखक – विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.business-standard.com/article/news-ians/nbt-appoints-govind-prasad-sharma-as-chairman-119022600178_1.html
http://www.nbtindia.gov.in/aboutus__45__our-chairman.nbt