नेबुरु नाराण हेगड़े

प्रश्न-मई, 2019 में प्रसिद्ध यक्षगान ‘भागवत’ (गायक) नेबुरु नारायण हेगड़े का निधन हो गया। उनके संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 11 मई, 2019 को उनका निधन उत्तर कन्नड़ के सिरसी तालुक में हुआ।
(b) उन्हें यक्षगान के बडगू थिट्टू स्कूल में लोकप्रिय रूप से नेब्बुरु कहा जाता था।
(c) उन्हें कर्नाटक राज्योत्सव पुरूस्कार प्रदान किया गया था।
(d) वर्ष 2015 में उन्हें पद्मभूषण पुरूस्कार से सम्मानित किया गया था?
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 11 मई, 2019 को प्रसिद्ध यक्षगान ‘भागवत’ (गायक) नेब्बुरु नारायण हेगड़े का 83 वर्ष की आयु में उत्तर कन्नड़ के सिरसी तालुक में निधन हो गया।
  • उन्हें यक्षगान के बडगू थिट्टू स्कूल में लोकप्रिय रूप से नेब्बुरु कहा जाता था।
  • नेब्बुरु को कर्नाटक राज्योत्सव पुरस्कार (तत्कालीन कर्नाटक यक्षगान और जनपद अकादमी पुरस्कार) और कई अन्य पुरस्कार जैसे केरेमन शिवराज पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • उनके सम्मान में ‘नेब्बुरु निनाद’ नामक एक स्मारिका जारी की गई थी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindu.com/news/national/karnataka/yakshagana-bhagawatha-nebburu-passes-away/article271