नमस्ते थाइलैंड फिल्म महोत्सव, 2019

प्रश्न-14-16 जून, 2019 के मध्य नमस्ते थाईलैंड फिल्म महोत्सव का आयेाजन कहां किया गया?
(a) बैंकाक
(b) नई दिल्ली
(c) मुंबई
(d) जयपुर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 14-16 जून, 2019 के मध्य नमस्ते थाइलैंड फिल्म महोत्सव (Namaste Thailand Film Festival), 2019 का आयोजन PVR सेलेक्ट सिटीवाक, नई दिल्ली में किया गया।
  • यह इस फिल्म महोत्सव का तीसरा संस्करण था।
  • इस फिल्म फेस्टिवल में कुल 6 फिल्में प्रदर्शित की गईं जिन्होंने थाईलैंड की संस्कृति एवं परंपरा को अलग-अलग तरीकों से प्रदर्शित किया।
  • यह फिल्म महोत्सव एक वार्षिक महोत्सव है जिसे थाई संस्कृति की विशिष्टता और विविधता का जश्न मनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।
  • इस महोत्सव के माध्यम से इंडिया व थाइलैंड की संस्कृति को भी करीब लाने का प्रयास किया जाता है।
  • यह रॉयल थाई दूतावास द्वारा आयोजित किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://timesofindia.indiatimes.com/city/delhi/namaste-thailand-film-festival-concludes-in-delhi/articleshow/69812549.cms
https://lbb.in/delhi/namaste-thailand-film-festival-saket/