‘त्रिपुरा में 7वां अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट’

7th International Tourism Mart to be held in Agartala, Tripura

प्रश्न-हाल ही में ‘अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट’ के 7वां संस्करण का आयोजन किया स्थान पर किया गया है?
(a) गुवाहाटी, असम
(b) शिमला, हिमाचल प्रदेश
(c) अगरतला, त्रिपुरा
(d) शिलांग, मेघालय
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 22-24 नवंबर, 2018 के मध्य त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट’ के 7वें संस्करण का आयोजन किया गया।
  • 3 दिवसीय इस पर्यटन मार्ट का आयोजन भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय, त्रिपुरा सरकार के पर्यटन विभाग और उत्तर-पूर्वी राज्यों (North Eastern States) के सहयोग से किया गया।
  • गौरतलब है कि ‘अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट’ एक वार्षिक आयोजन है, जिसका उद्देश्य उत्तर-पूर्वी राज्यों की पर्यटन क्षमता को घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में प्रचारित करना है।





  • इस वर्ष के ‘अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट’ संस्करण में 18 देशों के कुल 41 विदेशी प्रतिनिधि (Forign-delegates), 23 टूर ऑपरेटर और ट्रैवल एजेंटों के अलावा 18 मीडिया प्रतिनिधि, पत्रकार, यात्रा-लेखक (Travel Writers) और ब्लागर्स (Bloggers) ने भाग लिया।
  • विदेशी प्रतिनिधियों के अतिरिक्त भारत के विभिन्न हिस्सों के 26 टूर ऑपरेटरों और उत्तर-पूर्वी राज्यों के 78 विक्रेताओं ने पर्यटन मार्ट में भाग लिया।
  • उल्लेखनीय है कि उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विविध स्थलाकृतियों, वनस्पतियों और जीवों (Flora and fauna),  प्राचीन परंपराओं और जीवनशैली, त्यौहारों, कला और शिल्प की समृद्ध विरासत के साथ जनजातीय समुदायों के कारण पर्यटन के लिए क्षेत्र है।

लेखक-धीरेंद्र त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=185857
https://indianexpress.com/article/north-east-india/tripura/tripura-to-host-7th-international-tourism-mart-5452219/