प्रश्न-फरवरी, 2019 में संपन्न तीसरी ISSF इंटरनेशनल सॉलिडैरीटी तीरंदाजी (आर्चरी) चैंपियनशिप, 2019 में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते?
(a) दो
(b) चार
(c) एक
(d) पांच
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 22 से 27 फरवरी, 2019 के मध्य तीसरी ISSF इंटरनेशनल सॉलिडैरीटी तीरंदाजी (आर्चरी) चैंपियनशिप, 2019 ढाका, बांग्लादेश में संपन्न हुईं।
- भारत ने चैंपियनशिप में 4 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक सहित कुल 10 पदक प्राप्त किए।
- इन 4 स्वर्ण पदकों में मात्र एक पदक प्रगति ने महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में प्राप्त किया। शेष 3 स्वर्ण पदक भारत ने टीम स्पर्धा में जीते।
- अन्य भारतीय स्वर्ण पदक विजेता
1. रिकर्व पुरुष टीम – पारस हुड्डा, बिशल चांगभाई एवं कर्नी सिंह चौहान
2. कंपाउंड पुरुष टीम – रितिक चहल, प्रथामेश समाधान जावकर और चिराग विद्यार्थी
3. रिकर्व मिश्रित टीम – पारस हुड्डा एवं कोमलिका बारी
- भारतीय रजत पदक विजेता
1. रिकर्व महिला टीम – अमनप्रीत कौर, कोमलिका बारी एवं रिद्धि
2. कंपाउंड महिला टीम – संचिता तिवारी, ईशा केतन पवार एवं प्रगति
3. कंपाउंड मिश्रित टीम – प्रथामेश समाधान जावकर एवं प्रगति
- भारतीय कांस्य पदक विजेता
1. विशल चंगमाई (रिकर्व पुरुष)
2. कोमलिका बारी (रिकर्व महिला)
3. इशा केतन पवार (कंपाउंड महिला)
लेखक – बृजेश रावत
संबंधित लिंक भी देखें…
http://archery.is/events/3rd-issf-international-solidarity-archery-championships/