तीरंदाजी विश्व कप-2015

Archery World Cup-2015

प्रश्न-तीरंदाजी विश्व कप-2015 के तीसरे चरण का आयोजन कहां किया गया?
(a) संघाई
(b) व्रोक्लॉ
(c) मैक्सिको सिटी
(d) अंटाल्या
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • तीरंदाजी विश्व कप-2015 (10वां संस्करण) के तीसरे चरण का आयोजन अगस्त, 2015 में व्रोक्लॉ (Wroclaw) में किया गया।
  • कम्पाउण्ड व्यक्तिगत पुरुष स्पर्धा में भारत के अभिषेक वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता जबकि रजत व कांस्य पदक क्रमशः इस्माइल इबादी (इरान) व स्टीव एंडरसन (अमेरिका) ने जीता।
  • कम्पाउंड टीम पुरुष स्पर्धा का स्वर्ण रजत व कांस्य पदक क्रमशः डेनमार्क, अमेरिका व इटली ने जीता।
  • रिकर्व व्यक्तिगत पुरुष स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीन-चार्ल्स वालाडॉन्ट (फ्रांस) ने जीता।
  • रिकर्व टीम पुरुष स्पर्धा का स्वर्ण पदक अमेरिका ने जीता।
  • कंपाउंड व्यक्तिगत महिला स्पर्धा का स्वर्ण पदक नतालिया अवडीवा (रूस) ने जीता।
  • रिकर्व व्यक्तिगत महिला स्पर्धा का स्वर्ण पदक मैकेन्सी ब्राउन (अमेरिका) ने जीता)
  • रिकर्व टीम महिला स्पर्धा का स्वर्ण, रजत व कांस्य क्रमशः अमेरिका, जार्जिया व चीन ने जीता।
  • कम्पाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण रजत व कांस्य क्रमशः डेनमार्क, इरान व अमेरिका ने जीता।
  • रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक क्रमशः मैक्सिको, भारत व बेलारूस ने जीता।
  • रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक भारत की दीपिका कुमारी व मंगल सिंह चंपिया की जोड़ी ने जीता।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://worldarchery.org/fr/competition/14225/wroclaw-2015-archery-world-cup-stage-3
http://awc-wroclaw2015.pl/?lang=en
http://ianseo.net/TourData/2015/817/BOOK.pdf
http://timesofindia.indiatimes.com/sports/more-sports/others/Abhishek-Verma-earns-India-gold-in-Archery-World-Cup/articleshow/48496657.cms
http://www.teamusa.org/News/2015/August/18/US-Womens-Archery-Team-Wins-First-Ever-World-Cup-Gold-On-Road-To-Rio