टोक्यो ओलंपिक, 2020 का टिकट पाने वाले भारतीय एथलीट

प्रश्न-17 मार्च, 2019 को टोक्यो ओलंपिक, 2020 का टिकट पाने वाले भारतीय एथलीट की उपलब्धि किसने प्राप्त की?
(a) देवेंद्र सिंह
(b) गणपति कृष्णन
(c) सौम्या देवी
(d) के.टी. इरफान
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 17 मार्च, 2019 को राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी के.टी. इरफान ने जापान के नोमी में संपन्न हुई एशियाई पैदल चाल चैंपियनशिप के 20 किमी. स्पर्धा में चतुर्थ स्थान पर रहे।
  • हालांकि इरफान पदक जीतने से चूक गए पर उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से टोक्यो ओलंपिक, 2020 के लिए अर्हता प्राप्त कर ली।
  • इरफान एथलेटिक्स से टोक्यो ओलंपिक का टिकट पाने वाले पहले भारतीय बने।
  • इरफान ने 20 किमी. स्पर्धा में 1 घंटे, 20 मिनट और 57 सेकंड का समय लिया जबकि टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफिकेशन मार्क 1 घंटे और 21 मिनट था।
  • साथ ही इरफान ने दोहा में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए भी अर्हता प्राप्त कर ली है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://sportstar.thehindu.com/athletics/irfan-kt-olympics-tokyo-2020-qualification-asian-race-walking-championship-iaaf/article26559320.ece

https://www.indiatoday.in/sports/athletics/story/race-walker-kt-irfan-athletics-2020-tokyo-olympics-qualification-1480157-2019-03-17