प्रश्न-झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, 2019 में झारखंड गौरव सम्मान किसे प्रदान किया गया?
(a) करण सिंह अरोरा
(b) राजकुमार गुप्ता
(c) डॉ. युगल किशोर मिश्रा
(d) पंकज सोनी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 1-3 फरवरी, 2019 के मध्य दूसरे झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, खेल गांव रांची, झारखंड में किया गया।
- इसका आयोजन एक गैर-सरकारी संगठन नवभारत निर्माण संघ द्वारा किया गया।
- केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस महोत्सव के आयोजन के लिए 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता (अनुदान के रूप में) प्रदान की।
- इस महोत्सव के दौरान सर्वश्रेष्ठ भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के साथ-साथ झारखंड की क्षेत्रीय फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। v
- झारखंड में बनी फिल्म लोहरदगा से इस फिल्म महोत्सव की शुरुआत हुई।
- इस महोत्सव में डॉ. रामदयाल मुंडा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड डॉ. युगल किशोर मिश्रा (फिल्म-मेकिंग इन झारखंड) को प्रदान किया गया।
- अन्य प्रमुख प्रदत्त पुरस्कार इस प्रकार हैं-
- बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म-चिकन करी लॉ (निर्देशक-शेखर शिरीन)
- बेस्ट इंटरनेशनल एक्ट्रेस-नतालिया जानोस्जेक (पोलैंड) (फिल्म-चिकन करी लॉ)
- माइलस्टोन ऑफ झारखंड फिल्म पॉलिसी-महेश भट्ट
- श्रीदेवी एक्सीलेंस अवॉर्ड-प्रियंका चोपड़ा
- झारखंड गौरव सम्मान-राजकुमार गुप्ता
- प्राइड ऑफ झारखंड-करण सिंह अरोरा
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.jiffawards.com/about.php