जैविक कृषि विश्व कुंभ, 2017

Organic World Congress

प्रश्न-जैविक कृषि विश्व कुंभ, 2017 का आयोजन कहां किया गया?
(a) नई दिल्ली
(b) ग्रेटर नोएडा
(c) जयपुर
(d) हैदराबाद
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 9-11 नवंबर, 2017 के मध्य 19वां जैविक कृषि विश्व कुंभ, 2017 (19th Organic World Congress) इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया गया।
  • इस सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने किया।
  • इस वर्ष आयोजित कुंभ का लक्ष्य जैविक भारत से जैविक विश्व की ओर बढ़ना था।
  • इस आयोजन में 110 देशों के 1400 और 2000 भारतीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • कृषि विश्व कुंभ का आयोजन तीन वर्ष में एक बार विश्व के किसी देश में होता है।
  • इसका आयोजन द इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ऑर्गेनिक फार्मिंग मूवमेंट्स (IFOAM) और ओएफआई (OAFI) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
  • इसमें भारत के 15 राज्यों से 55 बीज समूहों द्वारा 4000 प्रकार के बीजों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गयी।
  • पिछला कुंभ वर्ष, 2014 में इस्तांबुल, तुर्की में आयोजित हुआ था।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=173326
https://www.ifoam.bio/en/events/19th-organic-world-congress