जी-20 का 13वां शिखर सम्मेलन, 2018

2018 Buenos Aires Summit

प्रश्न-30 नवंबर से 1 दिसंबर, 2018 के मध्य जी-20 का 13वां शिखर सम्मेलन कहां संपन्न हुआ?
(a) हैम्बर्ग
(b) ब्यूनस आयर्स
(c) हांगझाऊ
(d) सेंटपीटर्सबर्ग
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 30 नवंबर से 1 दिसंबर, 2018 के मध्य जी-20 का 13वां शिखर सम्मेलन ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना में संपन्न हुआ।
  • सम्मेलन में यूरोपीय संघ (EU) के अध्यक्ष सहित सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने भी प्रतिभाग किया।
  • इस शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मॉओरिसियो माकरी (Mauricio Macri) ने की।
  • इस शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
  • प्रधानमंत्री ने बदलते वैश्विक परिदृश्य में सतत विकास की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने खाद्य सुरक्षा के अहम पहलू और इसकी चुनौतियों पर भी बल दिया।
  • इस सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के प्रमुख नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।
  • इस शिखर सम्मेलन में शक्तिकांत दास भारत के शेरपा रहे।
  • सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के मध्य त्रिपक्षीय वार्ता हुई।
  • इस वार्ता में तीनों नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आपसी सहयोग बढ़ाने और तीनों देशों के बीच अधिक बातचीत को प्रोत्साहित करने के लिए विचारों का आदान-प्रदान किया।
  • इसके अलावा, तीनों नेताओं ने आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए और सभी मतभेदों के शांतिपूर्ण समाधान को प्रोत्साहित करने के लिए भी सहमत हुए।
  • इस सम्मेलन के दौरान 30 नवंबर, 2018 को ब्रिक्स नेताओं की अनौपचारिक वार्षिक बैठक (Informal BRICS Leaders’ Meeting) भी संपन्न हुई।
  • ज्ञातव्य है कि जी-20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक एवं वित्तीय व्यवस्था से संबंधित मामलों एवं परामर्श का एक महत्वपूर्ण मंच है।
  • इसमें 19 देश तथा यूरोपीय संघ शामिल हैं।
  • जी-20 समूह के सभी सदस्य समग्र रूप से विश्व की जनसंख्या का दो-तिहाई, विश्व जी.डी.पी. का लगभग 85 प्रतिशत तथा विश्व व्यापार का लगभग 75 प्रतिशत भाग का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • जी-20 की स्थापना पूर्व एशियाई वित्तीय संकट के बाद वर्ष 1999 में हुई थी।
  • स्थापना के बाद वर्ष 2000 से प्रतिवर्ष इसके सदस्य देशों के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक प्रारंभ हुई।
  • वैश्विक आर्थिक एवं वित्तीय संकट के मद्देनजर वर्ष 2008 से जी-20 के राष्ट्राध्यक्षों/शासनाध्यक्षों की शिखर बैठक प्रारंभ हुई।
  • इसकी प्रथम शिखर बैठक वर्ष 2008 में वाशिंगटन डी.सी. अमेरिका में हुई थी।
  • वर्ष 2010 तक इसे अर्द्ध वार्षिक आधार पर आयोजित किया गया, जबकि वर्ष 2011 से इसे प्रतिवर्ष आयोजित किया जा रहा है।
  • जी-20 का 12वां शिखर सम्मेलन हैम्बर्ग, जर्मनी में आयोजित किया गया था।
  • जी-20 का 14वां शिखर सम्मेलन ओसाका, जापान में प्रस्तावित है।
  • उल्लेखनीय है कि भारत वर्ष 2022 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
http://www.g20.utoronto.ca/summits/2018buenosaires.html
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=186051