जीबन संपर्क परियोजना

Odisha's iban Sampark to reach vulnerable tribes

प्रश्न-26 जनवरी, 2019 को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किसके साथ साझेदारी में जीबन संपर्क परियोजना की घोषणा की?
(a) यूनिसेफ इंडिया
(b) यूनेस्को
(c) गिव फाउंडेशन
(d) विश्व बैंक
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 26 जनवरी, 2019 को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यूनिसेफ इंडिया के साथ साझेदारी में जीबन संपर्क परियोजना की घोषणा की।
  • इस योजना का उद्देश्य विशेष रूप से महिलाओं और बाल कल्याण पर राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास और कल्याणकारी पहलों पर राज्य में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के बीच जागरूकता उत्पन्न करना है।
  • इस परियोजना के फोकस क्षेत्रों में कौशल विकास, समुदायों का सशक्तिकरण, समूहों के मध्य सहयोग और नवाचार शामिल है।
  • देश के 75 आदिवासी समुदायों में से 13 विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह ओडिशा में 12 जिलों के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में निवासरत हैं।
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने इस परियोजना की घोषणा भुवनेश्वर में वार्षिक आदिवासी मेला, 2019 के उद्घाटन के अवसर पर की।
  • आदिवासी मेले में आदिवासी (जनजातीय) समुदाय की कला, कलाकृतियों, संस्कृति परंपरा और संगीत को प्रदर्शित किया जाता है।
  • मेले का समापन 9 फरवरी, 2019 को हुआ।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/article/news-ani/odisha-s-jiban-sampark-to-reach-vulnerable-tribes-119012700030_1.html

https://www.aninews.in/news/national/general-news/odishas-jiban-sampark-to-reach-vulnerable-tribes20190127043732/

https://twitter.com/UNICEFIndia/status/1089370093614555137