गो ट्राइबल कैंपेन

प्रश्न-29 जून, 2019 को केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने नई दिल्ली में गो ट्राइबल कैंपेन का शुभारंभ किया। यह कैंपेन (अभियान) किसके द्वारा संचालित है?
(a) आदिवासी मामलों के मंत्रालय
(b) ट्राइब्स इंडिया
(c) ट्राइफेड
(d) सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम मंत्रालय
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 29 जून, 2019 को केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने नई दिल्ली में गो ट्राइबल कैंपेन (अभियान) का शुभारंभ किया।
  • यह अभियान ट्राइब्स इंडिया द्वारा संचालित है।
  • इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय उत्पादों विशेषक (हस्तनिर्मित) के उपयोग में व्यापक रूप से वृद्धि करना है।
  • ट्राइफेड द्वारा यह कार्यक्रम जनजातीय उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न संगठनों के साथ समझौता और सहयोग स्थापित करने के लिए आयोजित किया गया है।
  • इस पहल के माध्यम से सरकार द्वारा आदिवासी समुदायों व उनकी कला को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देकर आदिवासियों को स्थायी आजीविका प्राप्त करने पर जोर दिया जाएगा।
  • अमेजन के साथ किए गए समझौते के अंतर्गत ट्राइब्स इंडिया और अमेजन ग्लोबल मार्केटिंग ट्राइब्स इंडिया के उत्पादों को अमेजन कॉम के माध्यम से वैश्विक स्तर पर लांच करेंगे।
  • ट्राइफेड और अमेजन के मध्य हुए संयुक्त समझौते से जनजातीय उत्पाद अमेरिका सहित लगभग 190 देशों में उपलब्ध होंगे।
  • जनजातीय रेशम उत्पादों के विकास, संवर्धन एवं विक्रय और जनजातीय बुनकरों के सशक्तीकरण हेतु ट्राइब्स इंडिया और केंद्रीय रेशम बोर्ड के बीच समझौता हुआ।
  • महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह के अंतर्गत ट्राइफेड ने खादी कुर्ता और जैकेट लांच किया है, जिसके लिए उसने ‘आईएम’ खादी फाउंडेशन के साथ समझौता किया है।
  • ट्राइफेड ने ग्रामीण विकास चेतना संस्था, बाड़मेर की रूमा देवी के साथ भी समझौता किया है।
  • अभियान के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले आदिवासियों द्वारा उत्पादित मडुआ, ज्वार, बाजरा, लाल चावल, शहद, लाख के उत्पाद, मसाले, कॉफी, चाय, हाथ से निर्मित साबुन आदि उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे।

लेखक विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
http://newsonair.com/News?title=Go-Tribal-campaign-launched&id=366626
http://www.pib.nic.in/Pressreleaseshare.aspx?PRID=1576059
https://timesofindia.indiatimes.com/city/delhi/ministry-of-tribal-affairs-launches-go-tribal-campaign-in-delhi/articleshow/70001786.cms