प्रश्न-प्रथम अंतरराष्ट्रीय ‘गोल्डेन सिटी गेट टूरिज्म अवॉर्ड 2019’ निम्नलिखित में से किस देश को प्रदान किया गया?
(a) जर्मनी
(b) भारत
(c) संयुक्त राज्य अमेरिका
(d) चीन
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 8 मार्च, 2019 को ‘टीवी सिनेमा स्पॉर्ट श्रेणी में पर्यटन मंत्रालय (भारत सरकार) को प्रथम अंतरराष्ट्रीय ‘गोल्डेन सिटी गेट टूरिज्म अवॉर्ड-2019’ प्रदान किया गया।
- वर्ष 2001 से प्रारंभ यह पुरस्कार प्रतिवर्ष पर्यटन और आतिथ्य के क्षेत्र से संबंधित विभिन्न श्रेणियों में दिए जाते हैं।
- इस वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन विश्व के प्रमुख पर्यटन व्यापार शो आईटीबी बर्लिन (जर्मनी) में होता है।
- 6-10 मार्च के मध्य आयोजित समारोह में पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार ने वर्ष 2019 का यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किया।
- अतुल्य भारत 2.0 अभिमान के भाग के रूप में यह पुरस्कार पर्यटन मंत्रालय द्वारा निर्मित निम्नलिखित प्रचार फिल्मों/टेलीविजन विज्ञापनों को प्राप्त हुए-
1. योगी ऑफ द रेसट्रैक
2. द रिइन्कार्नेशन ऑफ मिस्टर एंड मिसेज जोंस
3. सेंक्चुअरी इन पेरिस
4. महारानी ऑफ द मैनहट्टन
5. द मशाला मास्टर शेफ
- उल्लेखनीय है कि पर्यटन मंत्रालय ने सितंबर 2017 से अतुल्य भारत 2.0 अभिमान प्रारंभ किया है।
- इस अभिमान का उद्देश्य विश्व में प्रचार-प्रसार द्वारा भारतीय पर्यटन को बढ़ावा देना है।
संबंधित लिंक भी देखें…