खेल मंत्रालय द्वारा कुडो इंटरनेशनल को अस्थायी मान्यता

प्रश्न-हाल ही में केंद्रीय खेल मंत्रालय ने कुडो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया (KIFI) को अस्थायी मान्यता प्रदान की गई है। कुडो खेल किस श्रेणी में रखा जाएगा?
(a) विशेष
(b) अति विशिष्ट
(c) अन्य
(d) सामान्य
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 6 मार्च, 2019 को युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने कुडो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया (KIFI) को तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय खेल महासंघ के रूप में अस्थायी मान्यता दे दी है।
  • यह मान्यता भारत की राष्ट्रीय खेल विकास संहिता, 2011 के प्रावधानों के परिपालन के अधीन होगी।
  • मान्यता का उद्देश्य भारत में कुडो खेल के प्रोत्साहन तथा विकास के लिए KIFI एसोसिएशन को महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान है।
  • कुडो खेल ‘अन्य’ (Other) श्रेणी में रखा गया है।
  • कुडो, जूडो, एकिडो और केंद्र के समान श्रेणी के तहत एक आधिकारिक जापानी सांस्कृतिक (मार्शल आर्ट) बूडो (Budo) खेल है।
  • कुडो को 10 से अधिक राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों द्वारा मान्यता प्राप्त है और 50 से अधिक देश इसके सदस्य हैं।
  • KIFI के संस्थापक सदस्य हैं-
  • शीहान अक्षय कुमार (चेयरमैन)
  • सोशीहान मेहुल वोरा (अध्यक्ष)
  • रेनशी विस्पी कासाद (महासचिव)
  • कुडो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=189222