एशिया क्षेत्र के लिए राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार, 2019

प्रश्न-मार्च, 2019 में किसे लंदन स्थित राष्ट्रमंडल मुख्यालय में आयोजित समारोह में एशिया क्षेत्र के लिए राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार प्रदान किया गया?
(a) पराग अग्रवाल
(b) निशा देशाई
(c) पद्मानाथन गोपालन
(d) अंजली ठाकुर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • मार्च, 2019 में नो फूड वेस्ट संगठन के संस्थापक पद्मानाथन गोपालन को लंदन स्थित राष्ट्रमंडल मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में एशिया क्षेत्र के लिए राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार, 2019 प्रदान किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि ‘नो फूड वेस्ट’ संगठन द्वारा 14 शहरों में जरूरतमंद लोगों भोजन की आपूर्ति करता है।
  • यह संगठन जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरित करने के लिए शादियों, पार्टियों और अन्य स्थानों से अधिशेष भोजन एकत्र करता है।
  • संगठन एक मोबाइल ऐप चलाता है जो ‘भूख समुदायों (Hunger Communities) की मैपिंग की सुविधा देता है और उपयोगकर्ताओं को विशिष्ट ‘भूख स्पॉट’ पर प्रोत्साहित करता है।
  • पद्मानाथन गोपालन को इस पुरस्कार के तहत 3000 यूरो की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
  • वर्ष 2019 का राष्ट्रमंडल युवा ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ अवार्ड नाइजीरिया के ओलुवासेअन योदेजी ओसोबी (Oluwaseun Ayodeji Osowobi) को दिया गया।
  • ज्ञातव्य है कि राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार, 53 राष्ट्रमंडल देशों के 15-29 आयु वर्ग के युवाओं को विकास के कार्यों में असाधारण योगदान हेतु दिया जाता है।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
http://thecommonwealth.org/media/news/winners-commonwealth-youth-awards-2019-announced
https://www.business-standard.com/article/pti-stories/indian-social-entrepreneur-wins-commonwealth-award-119031301051_1.html