एशियन ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप, 2020

प्रश्न-21 अक्टूबर, 2019 को संपन्न एशियन ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप, 2020 में सर्वाधिक स्वर्ण पदक किस देश ने जीता?
(a) हांगकांग
(b) चीन
(c) जापान
(d) इंडोनेशिया
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 17-21 अक्टूबर, 2019 के मध्य एशियन ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप, 2020 दक्षिण कोरिया के जिनचिओन में संपन्न हुई।
  • यह प्रतियेागिता वर्ष 2020 में आयोजित होनी थी, परंतु 2020 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक क्वालीफिकेशन टाईमलाइन के चलते इसे अक्टूबर, 2019 में आयोजित किया गया।
  • चैंपियनशिप में 9 देशों ने प्रतिभाग किया।
  • जापान ने सर्वाधिक 6 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य पदक सहित कुल 13 पदक प्राप्त कर पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
  • चैंपियनशिप में मेजबान द. कोरिया ने कुल 14 पदक (5 स्वर्ण, 4 रजत एवं 5 कांस्य) प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • हांगकांग तीसरे स्थान पर रहा, जिसने 4 स्वर्ण, 1 रजत एवं 3 कांस्य पदक सहित कुल 8 पदक जीते हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…

ahttps://www.uci.org/track/calendar/CompetitionDetail/?competitionId=61233&year=2020