एलआईसी के नए अध्यक्ष

LIC’s new chairman

प्रश्न-13 मार्च, 2019 को केंद्र सरकार ने किसे भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया?
(a) हेमंत भार्गव
(b) विपिन आनंद
(c) एम.आर. कुमार
(d) टी.सी. सुशील कुमार
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 13 मार्च, 2019 को केंद्र सरकार ने एम.आर. कुमार को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • उनका कार्यकाल 5 वर्षों का होगा।
  • इससे पूर्व वह उत्तरी क्षेत्र (North Zone के क्षेत्रीय प्रबंधक (Zonal Manager) थे।
  • इसके अलावा, केंद्र सरकार ने टी.सी. सुशील कुमार तथा विपिन आनंद को एलआईसी का प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया।
  • इनका भी कार्यकाल 5 वर्षों का होगा।
  • एलआईसी, सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी बीमा तथा निवेश कंपनी है।
  • इसकी स्थापना 1 सितंबर, 1956 को हुई थी।
  • इसका मुख्यालय मुंबई में है।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://bfsi.eletsonline.com/m-r-kumar-appointed-as-lics-new-chairman/
https://www.business-standard.com/article/companies/m-r-kumar-appointed-lic-chairman-to-hold-the-post-for-five-years-119031301083_1.html
https://www.licindia.in/Top-Links/About-Us/Board-Of-Directors