आईसीसी अवॉर्ड्स-2017

icc awards 2017

प्रश्न-हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के वार्षिक पुरस्कारों के अंतर्गत ‘सर गारफील्ड सोबर्स ट्राफी’ (सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर) किसे प्रदान किए जाने की घोषणा की गई?
(a) जो रूट
(b) रविचंद्रन अश्विन
(c) विराट कोहली
(d) एलिस्टेयर कुक
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 18 जनवरी, 2018 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के वार्षिक पुरस्कारों ‘आईसीसी अवॉर्ड्स-2017’ की घोषणा की गई।
  • वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हेतु प्रतिष्ठित सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
  • वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी (राचेल हेओए फिंल्ट अवॉर्ड) का पुरस्कार ऑस्ट्रेलिया की एलिसे पेरी को प्रदान किया जाएगा।
  • अन्य पुरस्कार इस प्रकार है-
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी-स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय खिलाड़ी (पुरुष)-विराट कोहली (भारत)
  • वर्ष का उभरता हुआ खिलाड़ी (Men’s Emerging Cricketer of the year)-हसन अली (पाकिस्तान)
  • वर्ष का एसोसिएट क्रिकेटर (Men’s Associate Cricketer of the year)-राशिद खान (अफगानिस्तान)
  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टी-20 अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन (Men’s T-20 I Performance of the year)-युजवेंद्र चहल (भारत)
  • वर्ष की सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय खिलाड़ी (महिला)-एमी सैटर्थवेट (न्यूजीलैंड)
  • वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टी 20 खिलाड़ी (महिला)-बेथ मूने (ऑस्ट्रेलिया)
  • वर्ष की उभरती खिलाड़ी (महिला)-बेथ मूने (ऑस्ट्रेलिया)
  • स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड (ICC Spirit of Cricket)- अन्या श्रुबसोले (Anya Shrubsole) (इंग्लैंड)
  • वर्ष के सर्वश्रेष्ठ अंपायर की डेविड शेफर्ड ट्रॉफी-मराइस इरासमुस (Marais Erasmus) (दक्षिण अफ्रीका)
  • भारत के विराट कोहली को आईसीसी की पुरुष टेस्ट एवं एकदिवसीय टीम का कप्तान चुना गया है।
  • गौरतलब है कि यह दूसरा अवसर है जब विराट कोहली को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय खिलाड़ी घोषित किया गया। इससे पूर्व इन्हें वर्ष 2012 में यह सम्मान प्राप्त हुआ था।
  • टेस्ट टीम में शामिल भारतीय खिलाड़ी हैं-विराट कोहली (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा एवं आर. अश्विन।
  • एकदिवीय टीम में शामिल भारतीय खिलाड़ी हैं-विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा एवं जसप्रीत बुमराह (12वें खिलाड़ी के रूप में)।
  • ICC की महिला एकदिवसीय टीम का कप्तान इंग्लैंड की हीथर नाइट को चुना गया है तथा इसमें भारत की मिताली राज एवं एकता बिष्ट भी शामिल हैं।
  • ICC की महिला टी-20 टीम का कप्तान वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर को चुना गया है तथा इसमें भारत की हरमनप्रीत कौर तथा एकता बिष्ट भी शामिल हैं।
  • पाकिस्तान द्वारा भारत को पराजित कर ICC चैंपियंस ट्रॉफी, 2017 जीतना, समर्थकों (Fans) द्वारा उनका ‘फेवरेट मोमेंट ऑफ द ईयर’ चुना गया है।
  • पुरस्कारों के लिए खिलाड़ियों का चयन 1 सितंबर, 2016 और 31 दिसंबर, 2017 की मध्यावधि के दौरान किए गए प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

संबंधित लिंक
https://www.icc-cricket.com/media-releases/596948
https://en.wikipedia.org/wiki/ICC_Awards#2017_awards