आईओए वित्त आयोग के अध्यक्ष

head IOA Finance Commission

प्रश्न-हाल ही में किसे भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
(a) मुकेश कुमार
(b) पवन दीप सिंह कोहली
(c) अनिल खन्ना
(d) जी.एस. मंदेर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 12 जनवरी, 2018 को वरिष्ठ खेल प्रशासक अनिल खन्ना को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • आईओए ने इसके साथ ही चार सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन भी किया है।
  • सलाहकार समिति में तरलोचन सिंह, जी.एस. मंदेर, एस. रघुनाथन और बी.एस. लांगे शामिल हैं।
  • वित्त आयोग में भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के महासचिव सहदेव यादव और उत्तराखंड ओलंपिक संघ के सचिव डी.के. सिंह सदस्य नियुक्त किए गए हैं।
  • इसके अलावा चिकित्सा आयोग और खेल तकनीकी समिति का भी गठन किया गया है।
  • भारतीय जूडो महासंघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार को राष्ट्रीय खेलों के लिए खेल तकनीकी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • चिकित्सा आयोग का अध्यक्ष तरलोचन सिंह के पुत्र पवन दीप सिंह कोहली को बनाया गया है।
  • ज्ञातव्य है कि कोहली का नाम तब विवादों में फंस गया था जब रियो ओलंपिक, 2016 में उन्हें भारतीय दल का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया था।

संबंधित लिंक
https://timesofindia.indiatimes.com/sports/more-sports/others/anil-khanna-to-head-ioa-finance-commission/articleshow/62474750.cms