अरबपतियों की फोर्ब्स सूची, 2019

THE RICHEST PEOPLE IN THE WORLD

प्रश्न-5 मार्च, 2019 को अरबपतियों की 33वीं वार्षिक फोर्ब्स सूची, 2019 जारी की गई। इस वर्ष की सूची में विश्व के सर्वाधिक धनी व्यक्ति का खिताब किसे प्राप्त हुआ?
(a) मार्क जुकरबर्ग
(b) जेफ बेजोस
(c) वारेन बफेट
(d) बिल गेट्स
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 5 मार्च, 2019 को अरबपतियों की 33वीं वार्षिक फोर्ब्स सूची (33rd Annual Forbes World’s Billionaires List), 2019  जारी की गई।
  • विश्व के सर्वाधिक अमीर व्यक्तियों की इस सूची में इस वर्ष 2153 अरबपतियों को शामिल किया गया है। जिनकी कुल संपत्ति 8.7 ट्रिलियन डॉलर है।
  • इस वर्ष इस सूची में 195 नए अरबपति शामिल हुए हैं।
  • सूची में सर्वाधिक 607 अरबपति अमेरिका के हैं, इसके पश्चात चीन में 324, जर्मनी में 114, भारत में 106 और रूस में 98 अरबपति हैं।
  • इस वर्ष की सूची में विश्व के सर्वाधिक धनी व्यक्ति का खिताब लगातार दूसरी बार अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस को प्राप्त हुआ।
  • वह 131 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ इस सूची में शीर्ष पर रहे।
  • इसके पश्चात इस सूची में माइक्रोसॉफ्ट के बिलगेट्स (96.5 बिलियन डॉलर) दूसरे, वारेन बफेट (82.5 बिलियन डॉलर) तीसरे, बरनार्ड अरनॉल्ट (76 बिलियन डॉलर) चौथे तथा कार्लोस स्लिम हेलू (64 बिलियन डॉलर) पांचवें स्थान पर रहे।
  • इसके अनुसार, भारत में अरबपतियों की संख्या 106 हैं।
  • इस सूची में सर्वाधिक अमीर भारतीय मुकेश अंबानी 50 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ 13वें स्थान पर है। गत वर्ष वह 19वें स्थान पर थे।
  • अजीम प्रेमजी 22.6 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ 36वें स्थान पर रहे।
  • अन्य भारतीय अरबपतियों में शिव नाडार (14.6 बिलियन डॉलर) 82वें, लक्ष्मी मित्तल (13.6 बिलियन डॉलर) 91वें तथा उदय कोटक (11.8 बिलियन डॉलर) 114वें स्थान पर रहे।
  • अरबपतियों की फोर्ब्स सूची, 2019 के अनुसार, विश्व की सबसे धनी महिला फ्रैकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स एंड फेमिली (49.3 बिलियन डॉलर) 15वें स्थान पर रही।
  • इस सूची के अनुसार, विश्व की सबसे युवा अरबपति काइली जेनर (Kylie Jennes) हैं।
  • 21 वर्षीय जेनर 1 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 2057वें स्थान पर रही।
  • जबकि सबसे वृद्ध अरबपति चांग उन चुंग (Chang Yun Chung) है जो 2.1 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ 1116 वें स्थान पर हैं।

लेखक – विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.forbes.com/billionaires/#15143d92251c