अयोध्या विवाद के स्थायी समाधान ढूंढने हेतु मध्यस्थता समिति

प्रश्न-8 मार्च, 2019 को उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या विवाद का स्थायी समाधान ढूंढने हेतु किसकी अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय समिति गठित की है?
(a) श्री श्री रविशंकर
(b) श्री राम पंचू
(c) न्यायमूर्ति एफ.एम.आई.कलीफुल्ला
(d) न्यायमूर्ति जोसेफ कुरियन
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 8 मार्च, 2019 को उच्चतम न्यायालय ने अपनी निगरानी में अयोध्या विवाद का स्थायी समाधान ढूंढने हेतु एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया।
  • उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति एफ.एम.आई. कलीफुल्ला इस समिति की अध्यक्षता करेंगे।
  • समिति के अन्य सदस्यों में आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर तथा वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीराम पंचू शामिल हैं।
  • मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय पीठ ने अपने निर्णय में कहा कि मध्यस्थता समिति फैजाबाद (अयोध्या) में बैठेगी।
  • इस समिति की कार्यवाही पूर्ण रूप से गोपनीय रहेगी।
  • मध्यस्थता समिति चार सप्ताह के भीतर अपनी कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट उच्चतम न्यायालय के समक्ष दायर करेगी।

विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianexpress.com/article/india/ayodhya-mediation-supreme-court-verdict-live-updates-5616762/