अभ्यास कोंकण-2019

प्रश्न-15 अगस्त, 2019 को किन देशों की नौसेनाओं के मध्य वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘अभ्यास कोंकण-2019’ प्रारंभ हुआ?
(a) भारत एवं श्रीलंका
(b) भारत एवं ब्रिटेन
(c) भारत एवं थाईलैंड
(d) भारत एवं म्यांमार
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 15 अगस्त, 2019 को भारतीय नौ सेना और ब्रिटेन की शाही नौ सेना (Royal Navy) के मध्य वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘अभ्यास कोंकण’ (Exercise Konkan)-2019’ यू.के. के दक्षिणी तट पर प्रारंभ हुआ।
  • यह इस समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास का 14वां संस्करण है।
  • उल्लेखनीय है कि ‘अभ्यास कोंकण’ का आयोजन वर्ष 2014 से किया जा रहा है।
  • उल्लेखनीय है कि दोनों देश की नौसेनाओं द्वारा वर्ष 2014 से द्विपक्षीय संयुक्त समुद्री अभ्यास कर रही हैं।
  • इस दौरान दोनों देशों की नौसेनाएं संयुक्त समुद्री संचालन की योजना तथा तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ आपसी सहयोग बढ़ाएगी।
  • भारतीय नौ सेना के ‘आईएनएस’ तरकश ने इस नौसैन्य अभ्यास में प्रतिभाग किया।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.royalnavy.mod.uk/news-and-latest-activity/news/2019/august/15/190815-british-and-indian-navies-join-forces-in-channel
https://www.business-standard.com/article/news-ani/ins-tarkash-participates-in-konkan-bilateral-exercise-119081500895_1.html