अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण

Agni-5 ballistic missile tested succesfully

प्रश्न-18 जनवरी, 2018 को नाभिकीय सक्षम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का ओडिशा के डॉ. ए.पी. जे. अब्दुल कलाम (व्हीलर द्वीप) से सफल परीक्षण किया गया। इसकी मारक क्षमता है-
(a) 3000 किमी. से अधिक
(b) 5000 किमी. से अधिक
(c) 2500 किमी. से अधिक
(d) 6500 किमी. से अधिक
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 18 जनवरी, 2018 को नाभिकीय सक्षम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) से सफल परीक्षण किया गया।
  • ‘अग्नि 5’ सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है तथा इसकी मारक क्षमता 5000 किमी. से अधिक है।
  • यह रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा डिजाइन तथा निर्मित है।
  • 17.50 मीटर लंबी, 50 टन वजनी अग्नि-5 त्रिचरणीय प्रक्षेपास्त्र है।
  • यह ठोस प्रणोदक संचालित प्रक्षेपास्त्र अपने साथ 1-1.5 टन पांरपरिक और नाभिकीय युद्धशीर्ष (Warhead) ले जाने में सक्षम है।
  • यह इस मिसाइल का पांचवा सफल परीक्षण था।
  • इससे पूर्व 19 अप्रैल, 2012 को इसका पहला, 15 सितंबर, 2013 को दूसरा, 31 जनवरी, 2015 को तीसरा तथा 26 दिसंबर, 2016 को चौथा सफल परीक्षण किया गया था।
  • ज्ञातव्य है कि 19 अप्रैल, 2012 को ‘अग्नि-5’ मिसाइल के सफल परीक्षण के साथ भारत अमेरिका, फ्रांस, रूस और चीन के साथ विशिष्ट आई.सी.बी.एम. में शामिल हो गया था।

संबंधित लिंक
http://www.thehindu.com/news/national/india-successfully-test-fires-agni-5-ballistic-missile/article22462182.ece
https://www.ndtv.com/india-news/with-agni-v-nuclear-capable-ballistic-missile-india-enters-icbm-all-you-need-to-know-1801662