अखिल भारतीय गुरु नानक देव गोल्ड कप महिला हॉकी टूर्नामेंट, 2019

MP Women's Hockey Academy bags winner’s title

प्रश्न-हाल ही में संपन्न अखिल भारतीय गुरु नानक देव गोल्ड कप महिला हॉकी टूर्नामेंट, 2019 का खिताब किसने जीत लिया?
(a) खालसा हॉकी एकेडमी
(b) रेलवे
(c) नेशनल हॉकी अकादमी (मध्य प्रदेश)
(d) सीआरपीएफ
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • हॉकी इंडिया से मान्यता प्राप्त अखिल भारतीय गुरु नानक देव गोल्ड कप महिला हॉकी टूर्नामेंट, 2019 खालसा कॉलेज,  कैंपस अमृतसर (पंजाब) में 20-24 फरवरी, 2019 के मध्य संपन्न हुआ।
  • इस गोल्ड कप के प्रायोजक देश की प्रमुख तेल कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) है।
  • नेशनल हॉकी अकादमी (मध्य प्रदेश) ने फाइनल में मेजबान खालसा हॉकी अकादमी को पेनाल्टी शूट में 4-2 से पराजित कर खिताब जीत लिया।
  • दोनों टीमें निर्धारित समय तक 1-1 गोल से बराबरी पर थीं।
  • नेशनल हॉकी अकादमी (मध्य प्रदेश) की कंचन निधि को फाइनल का ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
  • खालसा हॉकी अकादमी की प्रियंका को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया।
  • रेल कोच फैक्टरी, कपूरथला की टीम ने टूर्नामेंट में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • नेशनल हॉकी अकादमी (मध्य प्रदेश) के कोच परमजीत सिंह बरार को सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया।

लेखक – बृजेश रावत

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.dailypioneer.com/2019/state-editions/mp-women-s-hockey-academy-bags-winner—s-title.html

https://www.bhaskar.com/punjab/amritsar/news/guru-nanak-gold-cup-national-hockey-competition-from-today-022119-3944600.html

https://sports.punjabkesari.in/sports/news/madhya-pradesh-wins-women-s-hockey-gold-cup-956746