फोर्ब्स की 100 भारतीय सेलिब्रिटीज की सूची-2017

2017 Celebrity 100

प्रश्न-22 दिसंबर, 2017 को प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रिका ने वर्ष 2017 के 100 भारतीय सेलिब्रिटीज की सूची जारी की। इस सूची में किसे शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?
(a) विराट कोहली
(b) शाहरुख खान
(c) आमिर खान
(d) सलमान खान
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 22 दिसंबर, 2017 को प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका ने 100 भारतीय सेलिब्रिटीज की सूची (Forbes India’s Celebrity100)-2017 जारी की।
  • इस सूची में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान 232.83 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शीर्ष पर रहे।
  • प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान 170.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
  • भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 100.72 करोड़ रुपये की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
  • इसके पश्चात अक्षय कुमार (98.25 करोड़ रुपये) चौथे, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (82.50 करोड़ रुपये) पांचवें, आमिर खान (68.75 करोड़ रुपये) छठवें, प्रियंका चोपड़ा (68 करोड़ रुपये) सातवें, महेंद्र सिंह धोनी (63.77) करोड़ रुपये आठवें, रितिक रोशन (63.12 करोड़ रुपये) नौवें तथा रणवीर सिंह (62.63 करोड़ रुपये) दसवें स्थान पर हैं।
  • प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस सूची में टॉप 10 में शामिल होने वाली एकमात्र महिला रहीं।
  • सूची में प्रियंका के साथ प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु, प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा के अलावा 17 अन्य महिलाओं को भी शामिल किया गया है।

संबंधित लिंक
http://www.forbesindia.com/lists/2017-celebrity-100/1665/all
http://www.forbesindia.com/article/column/2017-forbes-india-celebrity-100-shooting-for-the-stars/48961/1